Friday, September 2, 2022

झारखंड में BJP के लिए अंकिता बस बहाना है ?

झारखंड के दुमका में अंकिता मर्डर केस के बाद पूरे देश में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तो दूसरी तरफ़ हर एक व्यक्ति अंकित के लिये न्याय की मांग कर रहा है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कर रहा है ताकि दुबारा कोई लड़की अंकिता की तरह तड़प कर ना मारे। वहीं इन सब से इत्तर बीजेपी इस मामले के सहारे ही सही प्रदेश में अस्थिरता की संकट झेल रही सोरेन सरकार को धराशाई कर मानो कुर्सी पर कब्ज़ा करने की हर जुगत में जुटी है।

तभी तो घटना के बाद सरकार और उसके आलाधिकारी मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में   जुटे हैं। लेकिन बीजेपी नेता इसे सरकार की विफलता बता राजनीतिक रोटी सेकने में।https://twitter.com/ChawlaJainender/status/1564808123105570816?t=HUvsuGtVnguktH1mdR_JfQ&s=19

अंकिता के परिजनों को हर संभव साथ देने का भरोसा देने वाले BJP के नेता जो आज सरकार पर आरोप लगा रहे हैं क्या ये भूल गए की संविधान में सरकार के साथ विपक्ष की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। माना कि सरकार की आंखे अंकिता को ना देख पाई हो, मृत सैया पर पड़ी अंकिता की आवाज़ ना सु पाई हो। लेकिन आवाज़ आप तक गई तो आपने क्यों नहीं सहायता पहुँचाई ? क्या आप भी राजनीति के लिए अंकिता के मौत का इंतज़ार कर रहे थे, या चुनावों में खरबों खर्च कर आसमान में गुलेटिया मरने वाले आपके हेलीकॉप्टर की तेल खत्म हो गई थी ? नहीं साहब! आपको तो जाननीति करनी थी और ये हम नहीं कह रहे बाकी BJP के इस डेलिगेशन में शामिल और सरकार पर आज गंभीर आरोप लगा रहे BJP नेता कपिल मिश्रा की झारखंड की आखिरी दो यात्राएं चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है।

भरोसा नहीं तो पहले इन तस्वीरों को देखिए और ध्यान से संवाद को सुनिये....

 https://fb.watch/fhqdJ_jZjL

कुछ याद आया ? नहीं ! कोई बात नहीं हम आपको समझाते हैं। यह तस्वीर भी कपिल मिश्रा के झारखंड दौरे की ही है। हजारीबाग के बरही में इसी साल सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 समुदायों में हुई झड़प के बाद रूपेश पांडे की मॉब लॉन्चिंग में हत्या हो गई थी। उसी दरम्यान रूपेश के परिजनों से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर झारखंड पुलिस दें हिरासत में ले लिया था और लगभग 5 घंटे के बाद वापस दिल्ली भेज दिया था। उस वक्त कपिल मिश्रा ने झारखंड मैं आने के बाद रूपेश पांडेय की मां से मिलने का भरोसा दिया था लेकिन साहब आज भूल गए रूपेश की माँ से मिलना। क्योंकि मुद्दा जो नया मिल गया था।

मतलब साफ है झारखंड में BJP को हिंदुत्व की अंधी में बहाना है और सत्ता की कुर्सी पर धाक जमाना है। हालांकि इन आरोपों के बाद BJP के कई नेता मुझसे नाराज़ होंगे। लेकिन उनके सवालों का जवाब BJP नेता कपिल मिश्रा के ट्विटर पर मौजूद है।

सिस्टम को हिंदुत्व ECO सिस्टम बनने में जुटे कपिल ही आख़िर क्यों दिल्ली से दौरा कर  झारखंड पहुँचे। क्या झारखंड, बिहार या उत्तर प्रदेश में BJP में कोई कद्दावर नेता नहीं है। लेकिन सवाल नेताओ का नहीं मुद्दों का है। जब अंकिता की हत्या और हजारीबाग के रूपेश की हत्या का आरोप किसी ख़ास समुदाय  पर लगा है, जिसे भुनाने में मानो कपिल मिश्रा BJP के लिए ब्रह्मास्त्र बन गए हैं तभी तो उन्हें भेजा जाता है। वरना BJP सच में संवेदनाओं को समझती तो अंकिता के परिजनों से मिलने का साथ ही... हजारीबाग के उस मां की पथराई आंखों की आंसू भी पोछने BJP नेता जरूर जाते जो अपने बेटे के गम में पिछले 6 महीने से सुधबुध खो चुकी है और BJP नेता कपिल मिश्रा के आने का इंतज़ार कर रही है।

सच में BJP के पास संवेदना होती तो रांची में BJP नेत्री के करतूतों को झेल रही उस नौकरानी की हाल भी जानने की कोशिश करते जो आज अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही है।

लेकिन BJP के लिए अंकिता तो बहाना है, यहां जाति-धर्म के नाम पर वोट बनाना है। खुद सरकार में जहां हैं चुप रहते हैं, लेकिन विपक्ष में होतो तो सरकार की विफ़लता हर मुद्दे पर सिद्ध कर ख़ुद कुर्सी तक पहुँचने का रास्ता बनाना है।

✍️ किशोर

 

No comments:

Post a Comment