Thursday, December 31, 2020

2020 ने किया बेहाल...

 2020 का ये साल, जन-जन को किया बेहाल

कइयों ने अपने खोए, नौनिहालों ने सपने खोए

हुई उलट-फेर से इसकी शुरुआत

NRC/CAA का विरोध था ख़ास

विरोध की इस अग्नि ने सहिनबाग को सुलगाया

तो इसी साल ने दिल्ली को दंगे का मुह दिखाया

दंगे ने दिल्ली को झुलसाय

दर्जनों गोद को सुना बनाया

जब दंगा हुआ, ऐसा पंगा हुआ

विदेशी मीडिया में देश नंगा हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति का जब आना हुआ

नमस्ते ट्रम्प का तभी गाना हुआ

पीएम मोदी की अगुवानी का

विपक्ष से फिर निशाना हुआ

इसी साल ने सेना को शक्ति से ओतप्रोत किया

राफेल मिली रणभेदन को

 सैकड़ों आतंकी नेस्तनाबूत किया

इसी साल में सेना की अगुवानी को मुकुंद मिले

CDS बने रावत तो समझो देश नौनिहाल हुआ

 चीन-पाक की गीदड़ भभकी, जवाब में प्रहार हुआ

इसी साल ने देश की गति में ब्रेक लगाया है

अर्थव्यवस्था चरमराई, युवाओं को सड़क पर लाया है

इसी साल कोरोना ने लोगों को ख़ूब डराया है

कोरोना के डर से लोगों मुह पर मास्क लगवाया है

कोरोना के डर का था ऐसा दिखा नज़ारा

पहिये की गति रुक गई, डिस्टेंस ही बना सहारा

हाथ धुलाई भी खूब हुई, थाली बन बजा नगाडा

पीएम की अपील पर, बिन दीवाली खूब दिखा नज़ारा

इसी साल में मजहबी मरकज़ का राज़ खुला

बिगड़ी हालात साद की जब सामने औकात हुआ

इसी साल में महामारी ने करोड़ो लोगों को सुलाया है

इसी साल ने प्रवासी का मतलब हमें समझाया है

इसी साल ने मज़दूरों की दुर्दशा का चितन बनाया है

इसी साल ने निक्कमी शासन का राज़ दिखाया है

इसी साल ने पर्दे के खलयक को रियाल हीरो बनाया है

बन बैठे हीरों को उनकी औकात बताया है।

फिर क्या था...

महामारी हराने को, पुलिस उत्तरी समझाने को

सड़कों पर लोगों से दो-चार हुए

कुछ डंडे टूटे तो कहीं प्रहार हुए

डॉक्टर, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी का खूब बखान हुआ

ये कोरोनायोद्धा बने, सामने काल के हुए खड़े

दिनरात किया इन्होंने अगुवान, 

पुष्पवर्षा से हुआ इनका सम्मान

इसी साल में देश ने कई अनमोल रतन को खोया है

राजपूत की व्यथासुन देश का बच्चा-बच्चा रोया है।

                          लेकिन ऐसा भी नहीं 2020 ने सिर्फ चोट दी है। कुछ ऐसी भी यादे हैं जो इतिहास के पन्नों में सुखद और सुगम भी है।

इस साल ने हमे बहुत कुछ सिखाया है

विपदा से निपटने का नया पाठ पढ़ाया है

इसी साल ने नारी को अभिमान करना सिखाया है

WHO ने इस साल को दाई और नर्सों का बनाया है

इसी साल ने राम को उनकाअधिकार दिलाया है

अयोध्या के काल खंड पर मंदिर का हक दिलाया है।

किशोर कहते हैं...

2020 के जाते ही, 21 से उम्मीद बढ़ाएंगे

कोरोना से लड़ने को जल्द ही वैक्सीन पाएंगे

फिर ना कोई महामारी होगा, बिगड़ा हुआ बीमारी होगा

फिर ना कोरोना का नया रूप डरायेगा

 वह शुरू हुआ ब्रिटेन में वहीं पर नष्ट हो जायेगा।