Thursday, April 5, 2018

सज़ा सुन क्यों रोया "सुलतान" ?

कानून के हाथ इतने लंबे है कि उसके सामने किसी की भी नहीं चलती।
इस कानून के लंबे हाथ के सामने आज "#सुलतान" की तनिक भी न चली।
20 साल पुराने जोधपुर काला हिरण मामले में #टाइगर_कुमार आज फैसला सुनने कोर्ट गये जहां उन्हें #5_वर्ष_की_कारावास औऱ 10,000₹ जुर्माने का ऐलान कोर्ट ने किया।
सज़ा भगवान को भी हिला दे फिर तो ये इंसान था।
सज़ा सुनतें ही दबंग खान के आंखों में आँसू आ गए जिसे उन्होंने काला चश्मा लगा कर छूपाये, हालांकि सलमान की दोनों बहनें सांत्वना देते नज़र आई जो ख़ुद भी भाई की सज़ा से भाउक थी।
        ख़बर सुनने को आई कि सलमान कल रात से ही थोड़े परेशान से थे, जिसके कारण ओ बीती रात सोये भी नहीं थे, सुबह में फ्रेश होने के साथ हीं किसी से भी बिना बात किये सलमान कोर्ट के लिए निकल गए।
       कोर्ट में आते के साथ ही सलमान की हाज़री लगी साथ ही बाकी आरोपीयों (नीलम, सोनाली, सैफ, तब्बू) की भी हाज़री लगी, उसके बाद सुनवाई शुरू हुई जहां सलमान ने जज से अपनी बेगुनाही की बात कही, जसके बाद कोर्ट ने सलमान को छोड़ बाकी आरोपियों को बरी कर दिया, और सलमान की सज़ा का ऐलान किया, जिसके तुरंत बाद  पुलिस ने सलमान को अपने अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें निर्णय के बाद #जोधपुर_सेंट्रल_जेल में रखने की बात हुई जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर जेल जाने के क्रम में मेडिकल चेकअप के लिए गई। भारी गाड़ियों के काफ़िले के बीच सलमान को पहले मेडिकल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सलमान के #बैक_पेन (कमर में दर्द) की बात बताई, फिर जेल में लाया गया।
इस बीच जहां एक तरफ #विश्नोई_समाज सलमान के सज़ा से खुश होकर पटाख़े जला कर खुशी मना रहा था तो दूसरी तरफ सलमान को चाहने वालें सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
सलमान के जेल जाते ही उन्हें बैरक नंबर-2 में रखा गया, जिस बैरक में पहले से यौन उत्पीड़न के आरोपी #आसाराम_बापू है, साथ ही सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला कुख्यात अपराधी #लॉरेसन_विश्नोई भी इसी बैरक में है। इस बैरक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहतें है इस लिहाज से सलमान को यहीं रखा गया है। बैरक में जाने के साथ ही सलमान को 1 दरी और कंबल दिया गया, सलमान बहुत उदास थे। सलमान ने जेल अधिकारियों से भी कुछ बात नहीं किया, रात में सलमान को खाने में पत्ता गोभी को सब्जी और चापाती (रोटी) दिया पर सलमान ने नहीं खाया, हालांकि अधिकारियों ने खाना उनके सामने छोड़ दिया ये बोल कर की इक्छा हो तो खा लेना।
       बता दें कि सलमान के जमानत के लिए ऊपरी अदालत में अर्जी दे दी गई है जिसपर कल यानी 6 अप्रैल शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। अब जमानत होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
       हालांकि आज पूरा दिन सलमान और उनके चाहनेवालों के लिए अजीब जरूर लग रहा होगा पर, सलमान के लिए तो ये कोई नई बात नहीं है वह इससे पहले भी जेल में समय बिता चुकें है।
         जानने वाली बात ये भी है कि सलमान एक और मामलें HIT & RUN में आरोपी रहे है जो अभी उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।           
        अब सलमान के साथ आगे जो भी हो फिलहाल आज सलमान के जेल जाने से बॉलीवुड का लगभग 600 करोड़ रुपये दाव पर लगता नज़र आ रहा है।
सलमान के नाम 3 फ़िल्म #रेस, #भारत और #दबंग_3 तो टीवी सीरियल के रूप में #दस_का_दम और #BIGBOSS_12 दर्ज है जो बहुत जल्द दर्शकों का दिल जीतने आने वाले थे।
           जो भी हो सलमान के फैंस आज सुबह से सलमान के घर के सामने इकट्ठा हो परिवार के दुःख की घड़ी में उनके साथ है और सलमान जल्दी बाहर आएं ऐसी प्रार्थना कर रहें है, तो दूसरी तरफ पूरा बॉलीवुड गम में समाया हुआ है।
मैं भी कामना करता हूँ कि सलमान जल्द से जल्द सही सलामत अपने फैंस के बीच वापस आएं।
      जाते-जाते एक बात दुःख के साथ कहना है कि इस मामले में भी राजनीति करने वाले पीछे नहीं हटे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाज़ा आसिफ़ ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि "सलमान मुसलमान है इसलिए उन्हें सज़ा मिली हैं।

No comments:

Post a Comment